बसना क्षेत्र में गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की सूचना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार पथरला के मोहगांव से एक छोटा हाथी वाहन में छह से सात गौवंश ले जाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना क्षेत्र से बचने के लिए आदर्श नगर आईटीआई मैदान मार्ग होते हुए बंसुला कॉरिडोर का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।दूसरी खबरबसना पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पठियापाली में दबिश दी और आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुआ सामग्री और नगदी भी जब्त की है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।तीसरी खबरअवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई में सुकेंद्र जांगड़े को लगभग 10 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। यह मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदरहा का है। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।चौथी खबरबसना विकासखंड के भवरपुर बोर्ड परीक्षा में कथित सामूहिक नकल मामले में हाईकोर्ट ने शिक्षा सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय माना जा रहा है।अच्छी खबरबसना क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी तिलक चंद्र साव ने तैराकी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।फिलहाल इतना ही। ऐसी ही जनहित, विकास, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए आंचल न्यूज़ के साथ।धन्यवाद। जय हिंद, जय छत्तीसगढ़।
Jagannath news 24×7
0
Post a Comment