Top News

आज 16 जुलाई 2026, गुरुवार को पूरे देश में आस्था, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथयात्रा मनाई जा रही है। पुरी धाम से निकलने वाली यह दिव्य यात्रा सनातन संस्कृति, प्रेम, समानता और मानव कल्याण का संदेश देती है।आज के पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि प्रातः 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ होगी। अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। आज कर्क संक्रांति का भी शुभ संयोग है, जिसका पुण्यकाल दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से सूर्यास्त तक रहेगा।साथ ही गुप्त नवरात्रि का शुभ अवसर भी चल रहा है। माता दुर्गा की आराधना, शिव-पार्वती पूजन और श्रद्धा से किए गए धार्मिक उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।धार्मिक मान्यता के अनुसार आज द्वितीया तिथि में छोटे बैंगन (कटेहरी) का सेवन वर्जित माना गया है।जगन्नाथ न्यूज़ की ओर से आप सभी को भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा एवं गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।महाप्रभु जगन्नाथ आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।🚩 जय जगन्नाथ! जय सनातन धर्म! नमस्कार।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Jagannath news 24×7
Jagannath news 24×7

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume