नई दिल्ली। WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। अब कंपनी ऐसा नया अपडेट ला रही है, जिससे यूज़र्स बिना अलग से डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए सीधे WhatsApp Web के माध्यम से वन-ऑन-वन और ग्रुप ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकेंगे।नए अपडेट के तहत स्क्रीन शेयरिंग, कॉल रिएक्शन और कॉल हिस्ट्री के लिए अलग कॉल्स टैब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, यदि मोबाइल पर कॉल चल रही है तो उसे WhatsApp Web पर भी आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा।यह नया फीचर चरणबद्ध तरीके से (रोलआउट) सभी यूज़र्स तक पहुंचाया जा रहा है। अपडेट मिलने के बाद यूज़र्स को पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और बेहतर कॉलिंग अनुभव मिलेगा।WhatsApp का यह अपडेट उन लोगों के लिए खास होगा, जो अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हुए सीधे ब्राउज़र से कॉल करना चाहते हैं।J News 24 CG अंचल की अपील— ऐसी ही टेक्नोलॉजी, देश-दुनिया और छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरों के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें और इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें।
Jagannath news 24×7
0
Post a Comment