प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभार्थियों को मिल रहा बड़ा लाभसरायपाली/छत्तीसगढ़। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से प्रदेश के हजारों परिवारों को आर्थिक राहत मिल रही है। इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल कम हो रहा है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है।प्रदेश में अब तक 1,90,545 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 81,340 घरों में सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे 83,809 परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं। योजना के अंतर्गत 290.66 मेगावाट क्षमता स्थापित की जा चुकी है तथा लाभार्थियों को ₹498.17 करोड़ की सब्सिडी जारी की गई है।योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना, बिजली बिल में बचत कराना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। लाभार्थियों का कहना है कि सोलर पैनल लगने के बाद मासिक बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।सरकार आम नागरिकों से अपील कर रही है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
Jagannath news 24×7
0
Post a Comment