सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैग में गांजा लेकर जा रहे आरोपी को किया गिरफ्तार। लगभग 4 किलो गांजा बरामद, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत सिंघोड़ा थाना पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से लगभग 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।सिंघोड़ा थाना पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।जगन्नाथ न्यूज़ 24×7 के लिए मैं सरोज मिश्रा, कैमरा के साथ।
Jagannath news 24×7
0
Post a Comment