प्रति,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)विषय : अनुविभाग सरायपाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बैतारी की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने बाबत।महोदय,सविनय निवेदन है कि हम अधोहस्ताक्षरी ग्राम पंचायत बैतारी, विकासखंड सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) के स्थायी निवासी हैं। ग्राम पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनके निराकरण हेतु पूर्व में भी मांग एवं शिकायत की गई थी। किंतु आज पर्यन्त अनेक कार्य अपूर्ण एवं गुणवत्ताहीन स्थिति में हैं। अतः निम्नांकित समस्याओं पर जांच कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें—1. राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 के किनारे स्थित शहीद देवराज सुरजाल गेट से विभिन्न वार्डों तक गली कंक्रीटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य स्वीकृत होकर कराया गया था, किन्तु अनेक वार्डों में कार्य अभी भी अधूरा है। वर्षाकाल में ग्रामीणों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।2. ग्राम पंचायत बैतारी सीमा से वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 होते हुए ग्राम पंचायत चट्टीगिरोला तक स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड लगा दिया गया है, परंतु निर्माण पूर्ण नहीं हुआ है। वर्षा ऋतु में ग्रामीणों, बच्चों एवं बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी होगी। अतः जांच कर कार्य पूर्ण कराया जाए।3. एन.एच.-53 के किनारे स्थित सोढ़ी तालाब में मनरेगा अंतर्गत कार्य कराया गया है, किंतु स्थल निरीक्षण से प्रतीत होता है कि कार्य अत्यंत कम मात्रा में किया गया तथा शासकीय राशि के दुरुपयोग की आशंका है। इसकी निष्पक्ष जांच कर तालाब विकास कार्य पूर्ण कराया जाए ताकि पर्याप्त जल भराव हो सके।4. शहीद देवराज सुरजाल स्मृति गेट का निर्माण स्वीकृत होकर किया गया था, किंतु निर्माण अत्यंत गुणवत्ताहीन होने के कारण जगह-जगह से उखड़ रहा है। इससे शहीद स्मारक एवं राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा प्रभावित हो रही है। दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध उचित दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए।5. ग्राम बैतारी की शासकीय भूमि का उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम दिशा में सीमांकन एवं चिन्हांकन कराया जाए तथा आवासहीन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं श्रमिक वर्ग के पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए। साथ ही ग्राम में शवदाह गृह निर्माण की पूर्व मांग भी लंबित है, जिसे स्वीकृत कराया जाए।6. नरवा-घुरवा-बाड़ी योजना अंतर्गत किए गए कार्य गुणवत्ताहीन होने के कारण किसानों एवं पशुपालकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। ग्राम में कूड़ादान निर्माण नहीं हुआ है तथा नल-जल योजना का कार्य भी अधूरा है। आज दिनांक तक पेयजल कनेक्शनों में नियमित एवं शुद्ध जल की आपूर्ति नहीं हो रही है। अतः जांच कर कार्य पूर्ण कराया जाए।7. ग्राम में पूर्व में निर्मित शौचालयों की समुचित जांच कर अधूरे शौचालयों को पूर्ण कराया जाए तथा आवासहीन पात्र परिवारों को ग्रामीण आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए।उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 जून 2026 (शुक्रवार) को आपके निर्देशन में जनपद पंचायत सरायपाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम पंचायत बैतारी पहुंचकर शिकायत के सभी बिंदुओं की जांच की गई। जांच में कई शिकायतें सही एवं अपूर्ण पाई गईं। तत्पश्चात ग्राम पंचायत बैतारी के सरपंच, सचिव, पंचगण, शिकायतकर्ता एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर हस्ताक्षरित किया गया तथा सभी लंबित कार्यों को नियमानुसार समय-सीमा में पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया।अतः श्रीमान से विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त समस्त बिंदुओं पर आवश्यक जांच कर शीघ्र उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।भवदीय,पंडित टिकेश्वर मिश्रासामाजिक कार्यकर्ताराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. जागरूकता संगठन भारतराष्ट्रीय महासचिव एवं अतिरिक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्षबैतारी फुलवारी गांव किसान जन-जन की आवाजराष्ट्रीय समाचार पत्र एवं मासिक/साप्ताहिक पत्रिका पत्रकारमोबाइल : 8120353275
Jagannath news 24×7
0
Post a Comment