Top News

देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में सहयोग देना और उनकी आय को मजबूत बनाना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हित में लगातार अनेक योजनाएं चला रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रतिवर्ष 6000 रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में भेजी जाती है। प्रत्येक किस्त में किसानों को 2000 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में हस्तांतरित की जाती है।सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग तथा बैंक खाते की जानकारी समय पर अपडेट रखें, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या के बिना सहायता राशि प्राप्त हो सके। जिन किसानों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खेती की लागत कम करने, बीज, खाद और अन्य कृषि आवश्यकताओं की पूर्ति में यह राशि किसानों के लिए सहायक सिद्ध हो रही है।देश का किसान मजबूत होगा तो देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार का यह प्रयास लगातार जारी है।जय जवान, जय किसान।वंदे मातरम्।भारत माता की जय।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Jagannath news 24×7
Jagannath news 24×7

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume