सरायपाली पुलिस परिसर में चला वृहद पौधरोपण महाअभियान, 150 से अधिक फलदार एवं फूलदार पौधे लगाए गएसरायपाली | 22 जुलाई 2026पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री सांगेश कुमार भाटी के दिशा-निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव एवं अतिरिक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पंडित टिकेश्वर मिश्रा (सामाजिक कार्यकर्ता) द्वारा महासमुंद जिले के अनुविभाग सरायपाली में व्यापक पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती ललिता मेहर की गरिमामयी उपस्थिति में अनुविभागीय पुलिस कार्यालय एवं थाना सरायपाली परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवानों के साथ ईवास वुडलैंड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर लगभग 150 विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया। इनमें देशी मुनगा (सहजन), कटहल (पनस), जामुन तथा मधुमालती सहित अन्य पौधे शामिल रहे। सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल का संदेश दिया।पंडित टिकेश्वर मिश्रा ने बताया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख, समय-समय पर खाद एवं आवश्यकतानुसार कीटनाशक छिड़काव की व्यवस्था की जाएगी, ताकि सभी पौधे स्वस्थ रूप से विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया।जय हिन्द | जय भारत | वंदे मातरम् | जय छत्तीसगढ़ महतारी
Jagannath news 24×7
0
Post a Comment