Top News

शासकीय प्राथमिक शाला बैतारी में हुआ 50 पौधों का वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्पसरायपाली, 23 जुलाई 2026।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के संस्थापक एवं प्रधान अध्यक्ष श्री सांगेश कुमार भाटी के दिशा-निर्देश पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं अतिरिक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पंडित टिकेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बैतारी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बैतारी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी केंद्र A एवं B की कार्यकर्ताओं तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर लगभग 50 पौधों का रोपण किया, जिनमें कटहल (पनस), देशी मुनगा, राय जाम, सौंदर्य फूल तथा तुलसी जैसे पौधे शामिल रहे।इस अवसर पर पंडित टिकेश्वर मिश्रा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि पेड़ लगाना ही नहीं, उनकी नियमित देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने समय-समय पर पौधों की सिंचाई, आवश्यकतानुसार कीटनाशक छिड़काव तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हराभरा बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।जय हिन्द | जय भारत | वंदे मातरम् | जय छत्तीसगढ़ महतारी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Jagannath news 24×7
Jagannath news 24×7

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume