Top News

सरायपाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई: धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेलमहासमुंद/सरायपाली, छत्तीसगढ़।महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत फैलाने का आरोप है।पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि सरायपाली के ओम अस्पताल के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सरायपाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतुल प्रधान (22 वर्ष), निवासी ब्लॉक कॉलोनी, सरायपाली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 11.5 इंच लंबा धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।सरायपाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।जगन्नाथ न्यूज़ 24×7सत्य के साथ, जनता की आवाज़।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Jagannath news 24×7
Jagannath news 24×7

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume